Bhadoni News: तहसीलदार को नोटिस, 22 तक दें स्पष्टीकरण
भदोही, जुलाई 16 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने तहसीलदार ज्ञानपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पटेल नगर स्थित ग्लोबल मोटर शोरूम के डीलर के खिलाफ जारी वसूली आदेश में उदासीनता बरते जाने पर आयोग ने नोटिस जारी कर 22 जुलाई तक स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि जलालपुर, पनवरिया निवासी राम सजीवन यादव ने डीलर ग्लोबल मोटर (शोरूम) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। डीलर से एक ई-रिक्शा पंजाब एंड सिंध बैंक से फाइनेंस कराकर खरीदा था। जिसमें उसने सभी कागज एक माह अंदर देने का आश्वासन दिया था, लेकिन नहीं दिया। जिससे उसके वाहन का पंजीयन नहीं हो सका। इस बीच, एआरटीओ ने उसके वाहन का चालान काट दिया। जिसके बाद उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आयोग ने 31 मई 2023 को डीलर के खिलाफ निर्णय सुनाया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.