Bhadoni News: तलवार से युवक पर हमला, बाइक छीनने का आरोप
भदोही, अक्टूबर 15 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। बाइक सवार युवक पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, बाइक पर भी छीनने का आरोप है। मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के नेवादाकला गांव निवासी रणधीर सिंह ने तहरीर में कहा कि वह पंडित के साथ गत दिनों जा रहे थे। तभी आरोपितों ने तलवार से हमला कर दिया। सिर को बचाने के प्रयास में बाएं हाथ का अंगूठा कट गया। बुरी तरह से पिटाई के बाद आरोपितों ने बाइक भी छीन लिया। आरोप लगाया कि पहले से दर्ज मुकदमे में सुलह को लेकर दबाव बनाने का काम किया जा रहा है। पुलिस से घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को जांच करने की भी मांग किया। शहर कोतवाल शैलेष कुमार राय ने बताया कि तहरीर पर रविंद्र सिंह तथा अंशु सिंह निवासी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.