भदोही, नवम्बर 8 -- Bhadoni News: सुरियावां। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भंडा गांव शनिवार की रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक युवक ने हवा में तमंचा लहराते का काम किया। आसपास के लोगों से दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर तकझक हुई थी। उसी दौरान मारपीट की नौबत आ गई। इस बीच एक युवक पर तमंचा लहराते का आरोप था। आरोपी को तमंचे समेत हिरासत में लिया गया है। मामले में देर शाम तक तहरीर नहीं पड़ी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...