Bhadoni News: ड्राइविंग टेस्ट: बैक गियर डालते ही फेल हो रहे आवेदक
भदोही, अगस्त 3 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में आवेदन किए जा रहे हैं। लेकिन पूर्व में बेहतर तैयारी न हेने के कारण प्रत्येक दिन चार से छह आवेदक बैक गियर लगाते ही टेस्ट में फेल हो जा रहे हैं। बैक गियर लगाने का सही तरीका और स्पीड नियंत्रण बना रहे तो सड़क दुर्घटना से भी बचा जा सकता है। परिवहन विभाग नियमों के अनुसार ड्राइविंग टेस्ट में फेल होने वाले आवेदकों को तुरंत दूसरा मौका नहीं मिलता है। उन्हें एक सप्ताह का इंतजार करना होता है। इसके बाद ही वह दोबारा टेस्ट देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर री-बुक स्लॉट के तहत आवेदन कर सकते हैं। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि आवेदकों को सलाह दी है कि वह ट्रेक पर आने से पहले रिवर्स ड्राइविंग का अच्छी तरह अभ्यास कर लें, ताकि उनका समय और पैसा बर्बाद न हो।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.