भदोही, अगस्त 17 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के माधवरामपुर गांव निवासी युवक के साथ डेटिंग एप पर दोस्ती करके ठगी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में तहरीर पर कपसेठी, वाराणसी जिले की पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।उक्त गांव निवासी प्रेम कुमार मौर्या ने तहरीर में कहा कि अपने मोबाइल में ग्राइंडर ऐप डाउनलोड किए थे। ऐप पर हे नाम की आईडी के यूजर उसे लगातार मैसेज करके मिलने के लिए बुलाया। ​इसी माह 10 अगस्त को झांसे में आकर पीड़ित चौरी बाजार जालसाज से मिलने पहुंचा। वहां पर आरोपित ने अपनी बाइक पर बैठाया और वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र स्थित इसरवार में वरुणा नदी किनारे बने शमशान घाट ले गया। यह भी पढ़ें- डेटिंग ऐप से दोस्ती के बहाने बुलाकर वसूले 20 हजार वहां पर एक कमरे में बंद करके तीन से चार दिन...