भदोही, सितम्बर 3 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। भ्रष्टाचार की लगातार मिल रही शिकायतों, वादकारियों एवं वकीलों तक की बातों को अनसुना करने के मामले को डीएम शैलेष कुमार ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को दोपहर बाद वे अचानक भदोही तहसील में धमके। कई कर्मियों को जमकर फटकार साथ ही समन्वय बनाकर काम करने की अफसरों को हिदायत दिया। डीएम ने भदोही तहसील के उप जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी प्रशासनिक एवं तहसीलदार न्यायालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक माह में पुराने एवं लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बार एवं बेंच के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सामंजस्य न्यायिक क...