भदोही, अगस्त 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। खड़ंजा मार्ग पर जल भराव से दिक्कत, शीर्षक से गुरुवार को हिन्दुस्तान में प्रकाशित समाचार का डीएम शैलेष कुमार ने संज्ञान लिया। उनकी फटकार के बाद संबंधित विभाग के अफसरों ने गुरुवार केा मार्ग पर ईंट गिरवाने का काम किया, जिससे आवागमन में सहूलियतें मिलीं। बता दें कि ग्रामीणों ने बुधवार को जल भराव एवं जर्जर सड़क को लेकर विरोध किया था। कहना था कि कई बार खड़ंजे की मरम्मत कराने की मांग ब्लाक अफसरों एवं प्रधान से किया, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। आरोप था कि खड़ंजे की मरम्मत के नाम पर धनराशि निकाला गया, लेकिन धरातल पर विकास कार्य नहीं कराया गया था। यह भी पढ़ें- Chapra News: जमीन किसानों का सोना है:राजेंद्र सिंह जन समस्या को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। उसके बाद लोक निर्माण विभाग के अफसर...