भदोही, नवम्बर 17 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। ऊंज थाना क्षेत्र के कलिंजरा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तरी लेन पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने किसान को धक्का मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। वे पोते के पास डीएपी खाद खरीदने बाजार गए थे। उधर, स्वजनों में कोहराम मच गया।ऊंज थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव निवासी 63 वर्षीय शोभनाथ गौड़ खेती-किसानी करते थे। गेहूं की बोआई के लिए डीएपी खाद की व्यवस्था में वह सोमवार को अपने पोते शनि के साथ बाइक से ऊंज बाजार गए थे। बाजार से खाद खरीदने के बाद शोभनाथ ने उसे पोते की बाइक पर लदवा दिया और उसके बाद पैदल ही घर के लिए निकले। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: डीएपी खाद लेकर लौट रहे किसान की हादसे में मौत कलिंजरा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तरी लेन पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में ...