भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मिर्जापुर रोड स्थित ई-कार्ट के सामने से डिलीवरी ब्वाय की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पूरेभागवत वार्ड नंबर-13 निवासी रविन्द्र यादव ने बताया कि वह ई-कार्ट में डिलीवरी ब्वाय का कार्य करते हैं। शुक्रवार को रोज की तरह अपनी बाइक संख्या ई-कार्ट के सामने खड़ी कर डिलीवरी का सामान लेने अंदर चला गया। कुछ देर बाद बाहर निकला तो बाइक गायब थी। बाइक की तलाश के दौरान ई-कार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो अज्ञात लोगों द्वारा बाइक ले जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: सोसाइटी की पार्किंग से बाइक चुराई घटना की सूचना पीआरबी पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी और थाने में तहरीर...