भदोही, अक्टूबर 28 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सप्ताह भर बाद भी जिले को नहीं मिला नया सीएमओ, मंगलवार के अंक में हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर का स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया। जिले के एसीएमओ डा. ओपी शुक्ला को मुख्य चिकित्साधिकारी का प्रभाव दिया गया है। आशा है कि विभागीय कार्य अब पटरी पर आएगा।बता दें कि जिले में करीब पांच वर्षों तक बतौर सीएमओ रहने का रिकार्ड डा. संतोष कुमार चक के नाम पर था। इतनी लंबी अवधि तक कालीन नगरी में कोई मुख्य चिकित्साधिकारी नहीं रहा। गत दिनों आदिवासी प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती ना करने के कारण गेट पर ही प्रसव हो गया था। मामला राजधानी तक पहुंचने के बाद कईयों पर गाज गिरी थी। उनका प्रमोशन एडी स्वास्थ्य पर होने के बाद भी वे जिले में डटे थे। सरकार की किरकिरी होने के बाद उन्हें हटा दिया गया था, लेकिन वे जिले ...