Bhadoni News: डाक सहायक की कमी से उप डाकघर में लेन-देन बंद
भदोही, अगस्त 7 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित उप डाकघर आए दिन किसी न किसी समस्या को लेकर चर्चा में बना रहता है। कभी सर्वर की दिक्कत तो कभी डाक सहायकों की कमी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। डाक सहायकों की कमी के चलते शुक्रवार को दूसरे दिन भी डाकघर में जमा-निकासी का काम नहीं हो सका। बता दें कि वर्तमान में केवल दो डाक सहायक किसी तरह रजिस्ट्री, आधार और अन्य काम निपटा रहे हैं। गुरुवार को जमा-निकासी का काम देख रहे एक डाक सहायक को आलाधिकारियों द्वारा सुरियावां भेज दिया गया। जिससे गोपीगंज उप डाकघर का मुख्य काम ठप हो गया। काम न होने से दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में आए खाताधारक मायूस होकर वापस लौट गए। डाकपाल सहित चार डाक सहायकों वाले इस डाकघर में लंबे समय से स्टाफ की कमी है। पहले भी दो डाक सहायकों से काम किसी तरह च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.