Bhadoni News: डाक घर में एक माह से काम बंद, किया प्रदर्शन
भदोही, सितम्बर 9 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पश्चिम मोहाल स्थित डाकघर में करीब एक माह से सर्वर की समस्या के चलते लेन-देन प्रभावित होने से नाराज उपभोक्ताओं और व्यापारियों ने बुधवार को डाकघर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द सर्वर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने कहा कि सर्वर खराब होने के कारण खाताधारकों को अपने ही खातों से रुपये निकालने और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। दूर-दराज से आने वाले लोगों को कई बार डाकघर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.