Bhadoni News: डाउन इंटरसिटी की जद में आने से अधेड़ की मौत
भदोही, सितम्बर 3 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। वाराणसी-जंघई रेल खंड स्थित शहर के इंद्रामिल ओवरब्रिज के नीचे पूर्वी छोर पर गुरुवार को दोपहर में डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस की जद में आने से 45 वर्षीय अशफाक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, हादसे की सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया। भदोही-परसीपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित विद्युत पोल संख्या 813/3 के पास गुरुवार को भदोही से निकलने के बाद लखनऊ से चलकर वाराणसी जा रही इंटरसिटी पहुंची थी। गाड़ी जाने के बाद आसपास के लोगों ने देखा तो रेलवे लाइन किनारे शव पड़ा था। अधेड़ वहीं पर इधर, उधर टहल रहा था। आशंका जाहिर किया गया कि गाड़ी की जद में आने से जान गई गई होगी। भीड़ में मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान शहर के जल्लापुर नईबस्ती निवासी अशफाक के रूप में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.