भदोही, सितम्बर 5 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर। संवाददाता। कचरा की ढेर में चारा की तलाश में पहुंच रहे मवेशी पन्नी खाकर बीमार पड़ जा रहे हैं। कई स्थानों पर डंप हुए कूड़ा-कचरा से उठ रहा दुर्गंध लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसा ही दृश्य शनिवार को जोरई स्थित नहर के पास देखने को मिला। नगर से निकला कूड़ा-कचरा नहर किनारे डंप किया जा रहा है। आवारा मवेशी चारा की तलाश में नहर के पास पहुंच जा रहे हैं। डंप कचरा में पन्नी खाकर बीमार पड़ जा रह हैं। कुछ लोग तो रोटी-सब्जी और चावल को पन्नी में बांधकर फेंक देते हैं। कूड़ा में पड़े इन्हीं पन्नियों को मवेशी खा ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: राख, मिट्टी और कचरा डालने से पोखरे का पानी दूषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...