भदोही, अक्टूबर 27 -- Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। कोइरौना थाना क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी 46 वर्षीय संजय मिश्र ट्रेन पर चढ़ते समय गाड़ी के नीचे आ गए। जिससे उनके दौनों पैरों को काटना पड़ा। हादसा मध्य प्रदेश के दामोह रेलवे स्टेशन पर हुआ है। उधर, सूचना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी संजय मिश्र पुत्र केशवराम मिश्र महाराष्ट्र के मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। वह दीवाली पर घर आने के लिए कामायनी एक्सप्रेस पकड़ कर आ रहे थे। मध्य प्रदेश के दमोह स्टेशन पर गाड़ी रुकने के बाद वह पानी लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर उतरे। इस बीच, गाड़ी चालू हो गई। दौड़कर ट्रेन पर सवार होने का प्रयास करते समय वह गाड़ी के नीचे आ गए। गंभीर रूप से घायल होने पर वहां की पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने दोनों पैरों को काट दिया।...