भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोरी ग्राम सभा के पास सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक रेलवे ट्रैक के किनारे था। तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना स्थानीय नागरिकों ने चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश सिंह को दी। मामला संज्ञान में आते ही चौकी इंचार्ज मयफोर्स स्थल पर पहुंच गए। पुलिस की माने तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...