Bhadoni News: ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर चला सघन जांच अभियान
भदोही, अक्टूबर 31 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रकाश दीपावली पर्व पर यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए शनिवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इस दौरान रेलवे पुलिस ने गाड़ियों में जांच अभियान चलाने का काम किया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड स्थित ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने आने-जाने वाली ट्रेनों की बोगियों, प्लेटफार्म और यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और बिना कारण प्लेटफार्म पर घूम रहे लोगों को चेतावनी देकर बाहर भेजा गया। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखते ही तुरंत रेलवे पुलिस को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.