Bhadoni News: ट्रक-बोलेरो में टक्कर, चार लोग घायल
भदोही, अक्टूबर 18 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गिराई पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही बोलेरो एक लेन बंद होने के कारण सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। जिससे बोलेरो पर सवार उजाला देवी 60 वर्ष पत्नी बच्चू लाल, बबली देवी 35 वर्ष पत्नी सरोज, सामा देवी 40 वर्ष पत्नी सुरेंद्र, माया देवी 48 वर्ष पत्नी रामस्वरूप निवासी उन्नाव जनपद के मोरवा थाना अंतर्गत केदारनाथ पेड़ी गांव निवासी घायल हो गए। घायलावस्था में स्थानीय लोगों के सहयोग से सरकारी एंबुलेंस की सहायता से गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सभी घायल वाराणसी किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.