Bhadoni News: टोल पर मिली एक ही नंबर की दो कार, आरोपित फरार
भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लालानगर टोलप्लाजा पर एक ही नंबर की दो स्विफ्ट कारें अगल-बगल खड़ी दिखाई दीं। मामले की जानकारी होने पर वाहन के वास्तविक मालिक ने संदिग्ध कार का पीछा कर उसे टोलप्लाजा के पास पकड़ लिया। कार में सवार तीन लोग मौके से मोबाइल छोड़कर फरार हो गए। पहुंची पुलिस ने संदिग्ध कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र के भजवत बाग निवासी आदित्य पुष्कर सोनकर ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि उनकी स्विफ्ट कार के नंबर का इस्तेमाल पिछले करीब तीन-चार माह से दूसरी स्विफ्ट कार में किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: चलती बाइक से झपटमारों ने छीना मोबाइल, एक आरोपी की पहचान उनके मित्रों ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी। आशंका थी कि उक्त कार चोरी की हो सकती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.