Bhadoni News: टोल पर घुसे ट्रक ने बाइक को रौंदा, गई जान
भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र जीटी रोड स्थित लालानगर टोलप्लाजा के दक्षिणी लेन पर सोमवार को रांग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कारण वहां पर अफरा-तफरी का आलम बना था। औराई थाना क्षेत्र के माधोसिंह निवासी अफसान पुत्र रमजान 25 वर्ष और नेहाल पुत्र इकबाल 23 वर्ष बाइक से गोपीगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रांग साइड से आया एक ट्रक सीधे उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले गई। वहां चिकित्सकों ने अफसान को मृत घोषित कर दिया। वहीं नेहाल का इलाज च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.