भदोही, सितम्बर 10 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 546 ग्राम पंचायतों में जीवीपी (गर्बेज वनरेल प्वाइंट) सर्वेक्षण किया जाएगा। जिसके जरिए खुले में कचरा फेंके जाने वाले स्थानों की पहचान कर उनकी सफाई और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पंचायत राज विभाग की ओर से इसके लिए हर गांव में टीम लगाई गई है।

सर्वेक्षण की प्रगति अब तक 112 गांव का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। जहां 28 स्थान ऐसे चिन्हित किए गए, जहां अक्सर कचरा डंप किया जाता है। डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि

स्वच्छता की मुहिम गांव से लेकर शहर तक को स्वच्छ बनाने की मुहिम सरकार करीब 12 साल से चला रही है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण, एकल शौचालय, रिसोर्स रिकवरी सेंटर से लेकर सफाईकर्मी की नियुक्ति की गई है। जिस पर प्रति वर्ष करोड़ो रूपये खर्च होते हैं। तमाम प्र...