भदोही, अक्टूबर 2 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चकचंदा, बदलीपुर गांव में टीनशेड रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। कईयों को चोटें आने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। गांव निवासी शंभू गौतम ने आरोप लगाया कि उनके दरवाजे पर विजय मिश्रा द्वारा टीनशेड लगाया जा रहा था। विरोध करने पर आरोपितों ने जमकर मारपीट की। दोनों पक्षों में जमकर ईंट एवं पत्थर चले। शंभू 50, सोहन गौतम 40 तथा दूसरे पक्ष से मिथलेश 25, अखिलेश मिश्रा 30 को चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मुर्गी फार्म खोलने को लेकर विवाद में मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...