Bhadoni News: झूमकर छह घंटे बरसे मेघ तो जलमग्न हो गए खेत
भदोही, अगस्त 6 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में दो दिन से मौसम मेहरबान है। मंगलवार को भदोही शहर समेत ग्रामीण अंचलों में इतना बारिश हुई कि अस्पताल में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया था। जबकि बुधवार को ज्ञानपुर समेत ग्रामीण अंचलों में करीब छह घंटे तक मेघ झूमकर बरसे तो खेत जलमग्न हो गए। भदोही शहर में भी घंटों रिमझिम बारिश का क्रम चलता रहा। बारिश होते ही धान फसल को मानों संजीवनी मिल गई। दो दिन बारिश से खेतों में पानी भरा तो उत्साहित किसान खाद छिड़काव करने मे जी-जान से जुट गए। बारिश से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश से रिसकर कई स्थानों पर कच्चा घर और मड़हा भी ढह गए। दिन-रात अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Munger News: राहत की बारिश: झमाझम बर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.