Bhadoni News: झाड़ियों में मिला नवजात बच्चा
भदोही, अक्टूबर 10 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र के कसिदहा गांव में शनिवार को नवजात मिला। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने उसे इलाज को जिला अस्पताल ज्ञानपुर में इलाज को भर्ती कराया। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। उक्त गांव में शनिवार की सुबह एक झाड़ी से बच्चे के रोने की आवाज लोगों ने सुनी। उसके बाद वहां पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। जवानों ने पहुंच कर बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने का काम किया। आशंका जाहिर किया जा रहा है कि किसी ने लोक लाज के डर से उक्त बच्चे को शनिवार की भोर में झाड़ियों के पास बच्चे को रख दिया होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.