भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। बकाया जुर्माना वसूली को लेकर परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। जुर्माना जमा न करने वाले छह सौ ट्रक-बस वाहन स्वामियों को आरटीओ विभाग ने आरसी जारी कर दी है। आरसी जारी होते ही वाहन स्वामियों की बेचैनी बढ़गई है। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि गत माह आठ सौ ट्रक स्वामियों को गत माह नोटिस जारी हुआ था। दो सौ वाहन स्वामी जुर्माना जमा कर दिए हैं। अब छह सौ वाहन स्वामियों को आरसी जारी कर दी गई है। जिस ट्रक का जुर्माना जमा नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट करते हुए परमिट निरस्त कर दिया जाएगा। जिन ट्रक स्वामियों को नोटिस जारी हुआ है वह अलग-अलग जिला और प्रदेश से आने वाले ओवरलोड ट्रके हैं। बताया कि जुर्माना न जमा होने पर ट्रकों का पंजीयन ब्लैकलिस्ट हुआ तो कई पाबंदियां वाहनों पर लग जाता है। वाहन की ओनरशिप स्वामि...