भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय कल यानि 31 अगस्त को जिले में रहेंगे। शहर के श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में वह भाग लेंगे। उधर, प्रोटोकाल आने के बाद विभागीय तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल भदोही ने बताया कि मंत्री का काफिला सूबे के रायबरेली से कार द्वारा जिले के ऊंज बार्डर में 10 बजे दिन 31 अगस्त को प्रवेश करेगा। जगह-जगह पर स्वागत के बाद वे लोक निर्माण विभाग के राजकीय गेस्ट हाउस में सवा 12 बजे पहुंचेंगे। उसके बाद पौने एक बजे शहर के श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। वहीं पर दो बजे वे मीडिया से वा...