Bhadoni News: जिले में एक घंटे में हुई जमकर एमएम बारिश, राहत
भदोही, अगस्त 17 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में 15 दिनों के बाद सोमवार को दोपहर में एक घंटे तक बरसात हुई। गर्मी एवं उमस से बेहाल लोगों को जहां राहत मिली। वहीं, शहर के स्टेशन रोड समेत कई मोहल्लों में जल भराव की नौबत बनी रही। इन दिनों पूरे सूबे में मानसून मेहरबान है। ऐसे में कालीन नगरी में भी रविवार के बाद सोमवार को अच्छी बरसात हुई। दिन में करीब दो बजे से लेकर तीन बजे तक बरसात होने से राहत मिली। उधर, गर्मी एवं उमस से बेहाल लोगों को बरसात ने राहत दिलाने का काम किया। लेकिन शहर का स्टेशन रोड तालाब की शक्ल में बदल गया था। इसके अलावा नईबस्ती, छेड़ीबीर, बधवां, जलालपुर समेत कई मोहल्लों में भी जल भराव की नौबत देखी गई। आगामी दिनों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावनाएं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.