Bhadoni News: जिले में ईएसआईसी अस्पताल खोलने की मांग
भदोही, अक्टूबर 10 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में ईएसआईसी अस्पताल खोलने की मांग वर्षों से की जा रही है। गत दिनों शहर में सीएम योगी आदित्यनाथ आए थे। ऐसे में एक बार फिर आवाज मुखर हुई है। बता दें कि जिले में कालीन कारोबार से जुड़कर जीविकोपार्जन करने वालों की संख्या लाखों में हैं। कालीन बुनकरों एवं कामगारों तथा उनके परिजनों की तबियत खराब होने पर समुचित इलाज नहीं मिल पाता है। उसका कारण सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं का भगवान भरोसे का होना। बाध्य होकर निजी अस्पतालों की सेवाएं लेनी पड़ती हैं, जहां पर इलाज, जांच के नाम पर मरीजों एवं तीमारदारों का जमकर आर्थिक दोहन किया जाता है। ऐसे में लंबे समय से कालीन नगरी में मजदूरों, बुनकरों एवं कामगारों के लिए सरकार से ईएसआईसी अस्पताल की मांग की जा रही है। चार अक्तूबर को शहर के कारपेट सिटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.