Bhadoni News: जिले में आज मनाया जाएगा बड़का इतवार
भदोही, सितम्बर 20 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। भगवान भाष्कर की उपासना तथा पूजा पद्धति के विभिन्न आयाम हैं। धरती पर नजर आने वाले एक मात्र देवता उन्हें माना जाता है। इसी कड़ी में भाद्र मास के शुक्ल पक्ष में आज बड़का इतवार मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां शनिवार को की गईं। बता दें कि मान्यता है कि भाद्र (भादो) महीने में पड़ने वाले अंतिम इतवार को बड़का इतवार माना जाता है। इसके बाद दिन छोटा और रातें बड़ी होती हैं। उक्त पर्व को आस्थावान नमक का त्याग करते हैं। सुबह रविवार को श्रद्धालु प्रात: काल स्नान-ध्यान कर व्रत का अनुष्ठान करेंगे। भगवान दिवाकर को अर्घ्य देकर जल अर्पण कर हवन-पूजन होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर है। इस मौके पर ग्रहों एवं दोषों के निवारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया जाएगा। हिन्दू सनातन धर्म की अनूठी परम्परा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.