Bhadoni News: जिले का ऐतिहासिक कजरहवा मेला कल, तैयारी
भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के भोरी-महजूदा गांव में ऐतिहासिक कजरहवा मेले का आयोजन कल यानि सोमवार को होगा। उसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। मेले एक तरफ नाले के उत्तर की महिलाएं होंगी तो दूसरी तरफ दक्षिण तरफ की। दोनों एक दूसरे को जमकर गाली देंगी। वह भी ऐसी-ऐसी कि पहली बार सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो जाएं। थोड़ी दूरी पर पुरूष तो होंगे, लेकिन वे वहां जाएंगे नहीं। पुलिस, पीएसी भी रहेगी लेकिन वह भी इन महिलाओं को रोकने का प्रयास नहीं करेगी। बता दें कि इस साल भी सोमवार को कजरी महोत्सव और ऐतिहासिक मेले में होगा। दशकों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस साल भोरी-महजूदा गांव का ऐतिहासिक कजरी मेला सोमवार को होगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Orai News: कजली महोत्सव में उमड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.