Bhadoni News: जिलाध्यक्ष के दावेदारों का हुआ व्यक्तिगत साक्षात्कार
भदोही, अगस्त 25 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतिम दौर में नए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की चयन की प्रक्रिया को लेकर सोमवार की शाम ज्ञानपुर स्थित एक निजी लॉन में जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार हुआ। इस दौरान ऑब्जर्वर कमलकांत शर्मा, मनीष मिश्रा एवं राजीव त्रिपाठी ने सभी दावेदारों से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने की उनकी कार्ययोजना, पार्टी के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, आगामी चुनावों की तैयारियों तथा संगठन विस्तार को लेकर उनके विचार और योजनाओं की जानकारी ली। साक्षात्कार में कुल 14 दावेदारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे 'राजन, माबूद खान, राजेश दुबे, सुरेश गौतम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.