भदोही, अगस्त 30 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में जाम लगना आम बात हो गई है। जाम के झाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पटरी पर फल-सब्जी का दुकान सजने से दोपहर बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। शनिवार की देर शाम सब्जी मंडी के पास ऐसा जाम लगा कि वाहनों का चक्का जहां-तहां थम गया था। जाम के झम में फंसे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कहने को तो नगर के दुर्गागंज त्रिमुहानी, गोयल गली, पटेल नगर में पुलिस जवानों की तैनाती की जाती है। लेकिन बड़े वाहनों का प्रवेश होते जी जाम लग जाता है। पटरी दुकानदारों की मनमानी भी जाम का कारण बन रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...