Bhadoni News: जाम के झाम में फंसकर हैरान हुए लोग
भदोही, अक्टूबर 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर स्थित सब्जी मंडी के पास गुरुवार की शाम जाम के झाम में फंसकर लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे बाइक सवार गलियों का सहारा लेकर गंतव्य को पहुंचते रहे। चार पहिया वाहनों का चक्का जहां-तहां थमा रहा। ऐसे में आधा घंटे तक लोगों को हैरान होना पड़ा। सब्जी मंडी के पास दो-तीन की संख्या में चार पहिया वाहन आ गए। चार चक्का वाहनों को आमने-सामने होते ही जाम की स्थिति बनने लगी। देखते ही देखते वाहनों की संख्या इतनी बढ़ गई कि जाम लग गया। ऐसे में कुछ वाहन चालक सक्रियता दिखाते हुए वाहनों को आगे बढ़ाना शुरू किया तो जाम खत्म हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.