भदोही, अक्टूबर 23 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। आए दिन लग रहे जाम में फंसकर लोग घंटों हैरान होने को विवश हो रहे हैं। शुक्रवार की शाम सब्जी मंडी के पास जाम लगने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसी तरह राजा पार्क के पास भी जाम लगना आम बात हो गई है। राजा पार्क से लेकर महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय गेट तक पटरी पर दुकानें सज रही हैं। इतना ही नहीं दुकानों के सामने लोग मनमाने ढंग से बाइक खड़ी कर दे रहे हैं। ऐसे में चार पहिया वाहन का प्रवेश होते जाम की जैसे हालात बन जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: अतिक्रमण की गिरफ्त में फंसा पुरानी बाजार ऐसे में नगर में पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाए तो लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: शहर में वा...