भदोही, सितम्बर 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के लोगों को जल्द ही बेहतर चिकित्सा सुविधा सरकार प्रदान करेगी। स्टेशन रोड महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में बना 100 बेड का मातृ-शिशु विंग शीघ्र ही चालू होगा। बस अब शासन से हरी झंडी का इंतजार है। उधर, गत दिनों लखनऊ से आए अफसरों की टीम ने निरीक्षण किया था। बता दें कि पूर्व की सपा सरकार ने उक्त अस्पताल की सौगात जनता को देने का काम किया था। इस बीच, सत्ता परिवर्तन के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। प्रकरण सीएम योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद बचे हुए कार्यों को कराया गया था। यह भी पढ़ें- Jhansi News: सीएमओ ने स्वास्थ्य इकाइयों का किया निरीक्षण इस बीच, कोविड काल आ गया। उस दौरान उक्त अस्पताल में कोरोना के मरीजों का इलाज किया गया था। संकट के काल में उक्त भवन काम आया था। 2018...