Bhadoni News: जलजमाव से नाराज नागरिकों ने किया प्रदर्शन
भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत स्थित प्रोफेसर कालोनी में हो रहे जलजमाव से नाराज नागरिकों ने शुक्रवार की सुबह विरोध-प्रदर्शन किया। पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग करते हुए नपं प्रशासन के खिलाफ आवाज मुखर की। गंदा पानी जमा होने से हो रहे दिक्कत से अवगत कराया।इस दौरान नागरिकों ने कहा कि प्रोफेसर कालोनी में पानी निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। लाखों की लागत से नाला सफाई का दावा किया जा रहा है। लेकिन सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। गंदा पानी एकत्रित होने से स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। सुबह जब घरों में लोग स्नान करते हैं, कपड़ा या बर्तन धोते हैं तो रसोई और स्नान घर से निकला गंदा पानी सीधे नाला के माध्यम से इंटरलाकिंग मार्ग पर आकर एकत्रित हो जाता है। यह भी पढ़ें- Roorki News: भगवानपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.