Bhadoni News: जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन
भदोही, सितम्बर 30 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सर्वतखानी गांव स्थित रास्ते पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दस वर्ष से इस स्थान पर काफी मात्रा में पानी जमा रहता है। जिससे आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। किसी को चिकित्सालय जाना हो तो पानी से होकर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क दुरुस्त कर जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग बार-बार कर रहे हैं, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उपेक्षा का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। लेकिन विडंबना ही है कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी स्थल पर जांच को नहीं पहुंचे। बारिश होने पर घर के अंदर भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.