भदोही, नवम्बर 3 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के जोरई गांव जाने वाली मार्ग पर जर्जर हो गई है। क्षतिग्रस्त सड़क पर बारिश का गंदा पानी जमा हो गया है। गंदा पानी में आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उपेक्षित मार्ग पर मरम्मत कार्य कराने की मांग बार-बार की जा रही है, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। ग्रामीणों की माने तो मुख्यालय मार्ग से जुड़े जोरई गांव जाने वाली सड़क काफी दिन से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गड्डों में गंदा पानी एकत्रित हो गया है। इसके चलते आए दिन बाइक और साइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर जा रहे हैं। परेशान हुए स्थानीय लोग बार-बार संबंधित अधिकारियों से मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विडंबना ही है कि संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...