Bhadoni News: जर्जर बाईपास मार्ग, आवागमन में दुश्वारियां
भदोही, अक्टूबर 31 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के इंद्रामिल-नईबाजार बाईपास मार्ग पर गत दिनों धूल उड़ रही थी और अब दो दिनी बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरा है। क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त ना कराने के कारण आवागमन में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय रहवासियों में रोष है। बता दें कि वाराणसी-मछलीशहर नेशनल हाईवे 731-बी का निर्माण गत वर्षों से कराया जा रहा है। 650 करोड़ लागत वाली इस परियोजना के अंतर्गत वाराणसी से भदोही, दुर्गागंज, जंघई होते हुए मछलीशहर तक हाईवे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ताकि वाराणसी से भदोही होते हुए लोग सीधा लखनऊ को जा सकें। निर्माण की जद में आ रहे भदोही तहसील के 51 गांवों की 105 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। सरकार की ओर से ज्यादातर को मुआवजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.