भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चकपड़ौना स्थित जयगुरुदेव आश्रम से रविवार को नशा मुक्त यात्रा निकाली गई। आटो बाइक व साइकिल लेकर यात्रा में शामिल भक्त नगर व आसपास भ्रमण कर नशा मुक्त भारत बनाने का आह्वान किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर मौर्य ने कहा कि देशी कहावत है जैसा खावे अन्न, वैसा होवै मन। जैसा भोजन करते हैं वैसा ही हमारा विचार, आचरण उत्पन्न होता है। बुद्धिनाशक नशा शराब के सेवन से विवेक, ज्ञान खत्म हो जाता है। बड़े ,छोटे,मां बहन की पहचान खत्म हो जाती है। इसलिए बाबा जयगुरुदेव का कहना है शाकाहारी रहना है। कहा कि 108 दिवसीय शाकाहार सदाचार मद्य निषेध जनजागरण यात्रा के साथ पंकज जी महाराज का 20 अगस्त को आगमन होने वाला है। प्रचार यात्रा में बड़ी संख्या भाई बहनों बच्चों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से प्र...