Bhadoni News: जयंती पर संत नरहरि दास को किया याद
भदोही, अगस्त 27 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पश्चिम महाल स्थित एक प्रतिष्ठान में बुधवार को स्वर्णकार समाज की बैठक हुई। इस दौरान संत शिरोमणि स्वामी नरहरि दास जी की जयंती पर विस्तृत चर्चा की गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। समाज के सचिव अरुण सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज के कुलगुरु एवं गोस्वामी तुलसीदास के गुरु संत नरहरि दास जीवन पर्यंत भक्ति भाव में लीन रहते थे। श्रावण मास में जन्मे संत नरहरि दास के पद चिन्हों पर स्वर्णकार समाज के लोगों को एक होकर, नेक होकर चलने से ही समाज का उत्थान संभव होगा। कहा कि स्वर्णकार समाज के लोग आज के दिन संत नरहरि दास की जयंती पर एकजुट होने का संकल्प लें और उनके बताए मार्गदर्शन पर चलें। इस मौके पर बृजलाल सेठ, ननकू सेठ, आदर्श सोनी, रवि सेठ, अनुराग सोनी, वीरेंद्र सोनी, सूरज सेठ, आकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.