Bhadoni News: जमीन पर कब्जा, बाउंड्रीवाल तोड़ने का आरोप
भदोही, अक्टूबर 21 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लालानगर गांव में जमीन विवाद को लेकर बाउंड्रीवाल तोड़कर दोबारा कब्जा करने, मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोइलरा निवासी सुकाल चन्द पासी के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर गत माह 27 अगस्त को उनकी जमीन कब्जा मुक्त कराई गई थी। आरोप है कि 16 अक्टूबर की शाम विपक्षीगण ने बाउंड्रीवाल गिराकर जमीन पर दोबारा कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.