Bhadoni News: जबरिया शादी को किया किशोरी का अपहरण
भदोही, सितम्बर 4 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले की पुलिस का मनबढ़ों में खौफ नहीं है। एक युवक ने जबरदस्ती शादी करने के लिए किशोरी का अपहरण कर लिया। मामला थाना क्षेत्र में एक गांव का बताया जाता है। पुलिस को स्वजनों ने तहरीर दी है। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि मनबढ़ किस्म का युवक बेटी को बहला फुसला कर घर से गत माह में भगा ले गया था। उस दौरान मामले की जानकारी देने पर बेटी को बरामद करने के बाद पुलिस ने बालिका संरक्षण गृह भेज दिया था। आरोप लगाया कि बेटी के बालिका संरक्षण गृह से वापस आने के बाद आरोपी युवक ने फोन कर किशोरी की शादी उसके साथ कराने का दबाव बनाया। मांग पूरी नहीं करने पर किशोरी को दोबारा गायब कर हत्या करने तथा शिकायत करने पर पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। धमकी के बाद परिजन डरे थे और मामले से पुलिस को अवग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.