भदोही, अक्टूबर 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम शुभांगी शुक्ला ने नागरिक पंजीकरण प्रणाली के तहत जन्म-मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक लीं। इसमें पंचायती राज विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय निकायों से संबंधित पंजीकरण व्यवस्था, पंजीकरण इकाइयों की स्थिति एवं पोर्टल पर उपलब्ध यूजर आईडी की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दोरान एडीएम ने बताया गया कि जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण कानूनन अनिवार्य है। समयबद्ध जन्म-मृत्यु पंजीकरण नागरिकों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोगी होता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु की घटना का नियमानुसार समय ...