Bhadoni News: जनगणना को जन-जन की जागरूकता जरूरी
भदोही, अक्टूबर 15 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार निर्देशन में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत बैच-2 के फील्ड का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) फील्ड में जनगणना करने वालों को दायित्व का बोध कराया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स धनंजय सिंह एवं जय प्रकाश सिंह ने जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण अवधारणाओं, प्रक्रियाओं एवं कार्यप्रणाली का विस्तृत विश्लेषण करते हुए प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। जिला नोडल अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने परिवारों एवं गृहों तक पहुंचने, लोगों से प्रभावी संवाद स्थापित करने तथा आवश्यक सूचनाओं का सही एवं सटीक संकलन करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनर्स को दिया प्रशिक्षण, घर-घर जाकर जुटाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.