Bhadoni News: छुट्टा सांड ने छीनी मां-बेटे की जिंदगी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
भदोही, अगस्त 8 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अमवा बाजार में शुक्रवार को छुट्टा पशुओं के हमले ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। घर से किराने की दुकान पर बाइक से सामान लेने निकले मां-बेटे पर छुट्टा सांड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सरकारी एंबुलेंस से वाराणसी ले जाने के बाद इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रांशु सिंह 24 वर्ष पुत्र स्व.जनार्दन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह और उनकी मां विनीता सिंह 56 वर्ष पत्नी स्व. जनार्दन सिंह, निवासी पर्वतपुर के रूप में हुई। बताया जाता है कि मां-बेटा घर से किराने की दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। दुकान के सामने पहुंचते ही छुट्टा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.