भदोही, अक्टूबर 16 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को समाजशास्त्र विभाग की ओर से कार्यक्रम किया गया। इस दौरान छात्राओं में समानता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक समावेशन की भावना विकसित करने को पहल किया गया। एमए प्रथम सेमेस्टर की दिव्यांग छात्रा छाया को सम्मानस्वरूप एक दिन के लिए समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुजीत सिंह ने छाया को विधिवत रूप से विभागाध्यक्ष का पदभार हस्तांतरित कराया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात छात्रा ने विभाग के समस्त प्राध्यापकों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की। साथ ही, कपड़ा बैंक एवं कार्यक्रम प्रबंधन समिति के अध्यक्षों और सदस्यों द्वारा अब तक किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण उनके समक्ष प्र...