Bhadoni News: छह सौ बीघा जमीन घोटाला, जांच की मांग
भदोही, अगस्त 31 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के बरबसपुर गांव निवासी अधिवक्ता विनोद कुमार सोनकर ने प्रमुख सचिव को पत्रक भेजा। कहा कि भदोही शहर में नजुल एवं सरकारी जमीन करीब छह सौ बीघा है, जिसकी कीमत करीब 32 सौ करोड़ रुपये के आसपास। गत दिनों तहसील की महिला लेखपाल को डीएम ने काशी नरेश की जमीन दूसरे के नाम पर करने पर सस्पेंड कर दिया था। प्रमुख सचिव से मांग किया कि पुराने राजस्व आंकड़ों की गोपनीय जांच कराई जाए तो सच सामने आ जाएगा। तहसील के अफसरों, कर्मियों की मिली भगत से सरकार की करोड़ों की जमीन को कब्जा करने का काम किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.