Bhadoni News: छह सूत्रीय मांग लेकर भाकपा के लोगों ने सौंपा पद्धक
भदोही, अक्टूबर 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। छह सूत्रीय मांग लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोगों ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। पदाधिकारियों ने पत्रक सौंप मांग के समर्थन में आवाज मुखर की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। एसआईआर के बाद मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं के नाम अविलंब सूची में शामिल किया जाए। एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाकर शीघ्रतिशीघ्र चुनाव समरी कराया जाए। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की वर्तमान प्रणाली को जनहित में तत्काल वापस लिया जाए। लोकतंत्र की सुरक्षा और स्वस्थ्य राजनैतिक मूल्यों की सुरक्षा की गारंअी सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया मसेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.