भदोही, नवम्बर 7 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। बिना पंजीयन कराए स्कूलों में चलने वाली बसों को लेकर आरटीओ विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। दो दिन में एआरटीओ राम सिंह ने छह स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया कि वाहनों का पंजीयन विभाग में जरूर कराएं। जांच में अवैध रूप से संचालन मिला तो जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभागीय सख्ती से स्कूल संचालकों की बेचैनी बढ़ने लगी है। बिना पंजीयन चलने वाली बसों पर नकेल लगाने के लिए विभागीय अभियान शुरू कर दी गई है। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि जिले के निजी स्कूलों में कुल 408 बसें पंजीकृत हैं। बिना पंजीयन के बसों का संचालन कतई होने नहीं दिया जाएगा। विभागीय स्तर से निजी स्कूल के प्रबंधकों संग पूर्व में बैठक कर यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी जा चुकी है। बसों का पंजीयन संग फिटनेस निर्धारित समय पर स्कू...